साहित्यकार हमारे – यह ब्लॉग किशोरों एवं युवाओं के लिए है। हमारे देश ने बीसवीं शताब्दी में कई महान साहित्यकारों को जन्म दिया। हमारे किशोर एवं युवा इन से परिचित हों, इन के व्यक्तित्व और कृतियों के बारे में जानें, और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित हों, इस उद्देश्य से इस ब्लॉग को बनाया गया है। हम आशा करते हैं कि इसी प्रक्रिया में हमारे ये पाठक कुछ लिखने के लिए भी प्रेरित होंगे।
हमारा देश विविधताओं भरा है। भाषा, क्षेत्र, संस्कृति, धर्म, और जीवन के अन्य कई आयाम हैं जिन में हमारे देश की विविधता भरपूर है। इस विविधता को दर्शाने का प्रयास भी करेगा यह ब्लॉग। केवल पहले से जाने-माने, प्रसिद्ध साहित्यकारों को ही नहीं, ऐसे साहित्यकारों को भी सामने लाएगा जो महान रचनाएँ लिखने के बावजूद किन्हीं कारणों से हम सब के सामने नहीं आ पाए। ऐसी आवाज़ों को भी स्थान देता है यह ब्लॉग।
हमारी कोशिश है कि यह एक जीवन्त ब्लॉग बने। आप के सहयोग बिना यह सम्भव नहीं है। ब्लॉग पर आते रहें, टिप्पणी देते रहें, हमें नया कुछ रचने के लिए प्रेरित करते रहें।